Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमें दोषी ठहराया जा रहा है, क्या फैक्ट्रियां प्रदूषण नहीं फैला रहीं?: पंजाब का किसान

short by अपर्णा / on Monday, 21 October, 2024
पंजाब के एक किसान ने सरकार से अपील की है कि वह पराली जलाने को लेकर स्थाई समाधान निकाले। किसान ने एएनआई से कहा, "पराली जलाना हमारी मज़बूरी है...सरकार समाधान नहीं दे रही। किसानों पर केस दर्ज हो रहे।" किसान ने कहा, "हमेशा किसानों को प्रदूषण के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाता है, क्या दिल्ली-पंजाब की फैक्ट्रियां प्रदूषण नहीं फैला रहीं?"
read more at ANI