हमें बच्चे पैदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बेटी का जन्म IVF से हुआ: फरदीन खान
अभिनेता फरदीन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इडस्ट्री से लंबे समय तक दूर रहने के कारणों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें व उनकी पत्नी को माता-पिता बनने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इसलिए वे लंदन चले गए। फरदीन ने कहा, "वहां (लंदन) आईवीएफ से बेटी का जन्म हुआ।"


