हम इसकी ज़िम्मेदारी लेते हैं: कूनो नैशनल पार्क में 3 चीतों व 3 शावकों की मौत पर भूपेंद्र यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नैशनल पार्क में 3 चीतों और 3 शावकों की मौत पर कहा है, "जो भी हुआ उसकी हम ज़िम्मेदारी लेते हैं।" उन्होंने कहा कि 1 चीता भारत आने से पहले ही अस्वस्थ था और 2 अन्य की मौत के कारण बता दिए गए हैं। बकौल यादव, शावकों की मौत ज़्यादा गर्मी से हुई।
read more at लेटेस्टली


