Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम उद्घव जैसे नहीं, अगर फडणवीस महाराष्ट्र के CM बने तो उन्हें स्वीकार करेंगे: शिवसेना सांसद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 27 November, 2024
शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद नरेश म्हस्के ने कहा है कि अगर महाराष्ट्र चुनाव में विजयी हुए महायुति द्वारा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया जाता है तो उनकी पार्टी फडणवीस को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा, "हम उद्धव ठाकरे नहीं हैं जो मुख्यमंत्री पद न मिलने पर चले जाएंगे।" उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं हैं।"