हम एकसाथ दो जगह काम करने का समर्थन नहीं करते हैं: मूनलाइटिंग पर इन्फोसिस
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने आईटी इंडस्ट्री में मूनलाइटिंग पर बात करते हुए कहा है, "हम एकसाथ दो जगह काम करने का समर्थन नहीं करते हैं।" बकौल पारेख, इन्फोसिस ने 2 कंपनियों में काम करते पाए गए कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इससे पहले इन्फोसिस ने मूनलाइटिंग को लेकर कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
read more at Moneycontrol


