Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम तो चाहते थे आज ही आपका शपथ ग्रहण हो जाए: एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को लेकर नीतीश

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 7 June, 2024
संसद के पुराने भवन में शुक्रवार को एनडीए की बैठक में निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए के नेता के तौर पर अनुमोदित करते हुए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा, "हम तो चाहते थे आज ही आपका शपथ ग्रहण हो जाए।" उन्होंने कहा, "मेरा यही कहना है कि जल्द से जल्द आपका काम शुरू हो जाए।"
read more at X