हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंद्वी हैं: खरगे के 'इनके घर का कुत्ता तक नहीं मरा' बयान पर रिजिजू
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भारत-चीन सीमा संघर्ष को लेकर 'क्या इनके (बीजेपी नेताओं के) घर से देश के लिए कुत्ता तक मरा?' बयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यकीन नहीं होता खरगे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं। एक नेता के रूप में उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियां समझनी चाहिए। हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंद्वी हैं।"
read more at ABP न्यूज़


