Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम धर्म की नहीं बल्कि काम की राजनीति करते हैं: जालंधर उप-चुनाव में 'आप' की जीत पर केजरीवाल

short by अनिल कुमार / on Saturday, 13 May, 2023
जालंधर (पंजाब) लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में 'आप' प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जालंधर के लोगों ने अपने वोट से बता दिया कि 'आप' सरकार पंजाब में शानदार काम कर रही है।" बकौल केजरीवाल, 'आप' धर्म व जाति की नहीं बल्कि काम की राजनीति करती है।