हम नगद भुगतान पर लौट आएंगे: UPI चार्ज को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स की चेतावनी
पेट्रोल पंप डीलर्स ने फ्यूल के लिए ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर ₹5/लेनदेन MDR लगने को लेकर नकद भुगतान पर लौटने की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR, पंजाब, यूपी, मुंबई, कर्नाटक और राजस्थान के डीलर्स ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क से उनका मार्जिन और घटेगा। उन्हें प्रति लीटर करीब ₹2.40-3.40 का मार्जिन मिलता है जो सरकार तय करती है।
read more at Hindustan Times


