Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारा दिल टूट गया है: पहलगाम आतंकी हमले पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

short by श्वेता यादव / on Thursday, 24 April, 2025
यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पहलगाम में हुए बर्बर हमले ने नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां चाहने वाले परिवारों की ज़िंदगी छीन ली। उनके लिए हमारा दिल टूट गया है। शोक मना रहे लोगों को पता है कि ब्रिटेन उनके दुख और एकजुटता में साथ खड़ा है।"