Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारी हार हुई है: महाराष्ट्र के रुझानों में BJP+ को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस

short by रौनक राज / on Saturday, 23 November, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "हमारी हार हुई है।" उन्होंने कहा, "नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए…हमें सबक मिला है…महायुति को तैयारी का ज़्यादा समय मिला…जिस तरह से चुनावों की तारीख बढ़ाई गई, उसका फायदा महायुति को मिला।"