हम स्टारलाइनर पर लौट सकते थे मगर समय नहीं था: सुनीता संग ISS में फंसे ऐस्ट्रोनॉट
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फंसे ऐस्ट्रोनॉट बैरी विल्मोर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर न लौटने की वजह बताई। विल्मोर ने कहा, "मेरा मानना है कि हम स्टारलाइनर पर लौट सकते थे मगर समय की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।"


