हम सैनिकों की मौत का बदला लेंगे: डोडा में 4 जवानों की शहादत पर LG मनोज सिन्हा
डोडा (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में 4 जवानों के शहीद होने पर जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे। जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है।" उन्होंने कहा, "आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल करेंगे।"
read more at X


