Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमास नेता हानिया को छोटी दूरी के रॉकेट से निशाना बनाया गया: ईरान

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 4 August, 2024
हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने शनिवार को कहा कि हानिया को छोटी दूरी के रॉकेट से निशाना बनाया गया था। बकौल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड', हानिया के आवास पर 7 किलोग्राम हथियार से लैस रॉकेट दागा गया। उसने अमेरिका पर इस हमले में इज़रायल का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।
read more at भाषा