हम सहानुभूति प्रकट करते हैं: भारतीय छात्र की मौत पर यूएन में यूक्रेन के राजदूत
यूएन में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलित्चा ने 21-वर्षीय भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन गहरा खेद प्रकट करता है कि एक भारतीय छात्र रूसी सैन्य बलों की बमबारी का शिकार बना। हम भारत और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हैं।" नवीन कर्नाटक का रहने वाला था।
read more at The Print


