Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमने अपनी बहनों के सिंदूर का बदला लिया: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कर्नल सोफिया की मां

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 7 May, 2025
वडोदरा (गुजरात) में कर्नल सोफिया कुरैशी की मां हलीमा कुरैशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कहा, "हमने अपनी बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला लिया है।" उन्होंने कहा, "सोफिया बचपन से ही कहती थी कि वह बड़ी होकर सेना में जाएगी।" उन्होंने बताया कि सोफिया के पिता (उनके पति) और दादा दोनों ने ही सेना में सेवाएं दी हैं।
read more at ANI