Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमने रूस को नहीं दी कोई सेंसेटिव टेक्नोलॉजी: भारत ने खारिज की अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 1 April 2025
भारत ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एक रूसी हथियार एजेंसी को सेंसेटिव टेक्नोलॉजी मुहैया कराई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है।" सरकार ने मीडिया से रिपोर्ट छापने से पहले जांच-पड़ताल की अपील की है।