Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमने 12 घंटे तक उनकी बात सुनी, हम भी निष्पक्ष जांच चाहते हैं: रेसलर्स के धरने पर खेल मंत्री

short by खुशी / on Thursday, 27 April, 2023
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पहलवानों के धरने पर कहा है, "एफआईआर किसी भी थाने में दर्ज करा सकते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने 12-घंटे तक उनकी बातें सुनकर कमिटी बनाई थी। हम भी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। खेल व खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकताएं हैं।"