हमने कोई गलती नहीं की, उन्हीं के शब्दों का इस्तेमाल किया: गडकरी के लीगल नोटिस पर जयराम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को लेकर कहा है, "हम नोटिस का सही जवाब देंगे। हमने कोई गलती नहीं की...उन्हीं के बयान और शब्दों का इस्तेमाल किया।" गौरतलब है, गडकरी ने अपने बारे में कथित मानहानिकारक कंटेंट शेयर करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम को लीगल नोटिस भेजा है।
read more at ABP न्यूज़


