हमने वॉकआउट किया क्योंकि हमारे मुद्दों का हमें जवाब नहीं मिला: हरसिमरत कौर
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान वॉकआउट करने को लेकर कहा है, "हमने वॉकआउट किया क्योंकि हमारे मुद्दों का हमें जवाब नहीं मिला।" उन्होंने आगे कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले दल सदन से वॉकआउट कर गए तब पीएम मोदी ने मणिपुर पर बोलना शुरू किया।
read more at ABP न्यूज़


