Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमले के बाद विदेशी छात्रों को नए हॉस्टल में भेजेगी गुजरात यूनिवर्सिटी, पूर्व सैनिक होंगे तैनात

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 18 March, 2024
अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कथित तौर पर नमाज़ पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों पर हुए हमले के बाद विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों को दूसरे छात्रावास में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, छात्रावास ब्लॉकों की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती होगी। मामले में 3 और लोग गिरफ्तार हुए हैं।