हमले के समय केंद्र का शासन था: शाह के 'गुपकार मॉडल ने पुलवामा हमला दिया' पर पूर्व सीएम उमर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 'जम्मू-कश्मीर में गुपकार मॉडल (गठबंधन) ने हमें पुलवामा हमला दिया' बयान पर केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उमर ने कहा, "याद दिलाना चाहूंगा...जब पुलवामा हमला हुआ...तब जम्मू-कश्मीर में केंद्र (बीजेपी)...का शासन था।" उन्होंने कहा, "उस दौरान केंद्र द्वारा चुने गए...सत्यपाल मलिक (तत्कालीन राज्यपाल)...राजभवन से शासन कर रहे थे।"
read more at ABP न्यूज़


