Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारा तीसरा कार्यकाल नारी शक्ति के उत्कर्ष का नया अध्याय लिखेगा: पीएम मोदी

short by मनीष झा / on Monday, 11 March, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में 'सशक्त नारी-सशक्त भारत' कार्यक्रम में कहा, "हमारा तीसरा कार्यकाल नारी शक्ति के उत्कर्ष का नया अध्याय लिखेगा।" उन्होंने कहा, "महिला सशक्तिकरण की बात करने पर कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा मेरा मज़ाक उड़ाया।" उन्होंने नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत करीब 1,000 आधुनिक ड्रोन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को सौंपे।