हमारी आकाशगंगा में खोजा गया सूरज से 33 गुना अधिक बड़ा अब तक का सबसे बड़ा स्टेलर ब्लैक होल
यूरोपियन सदर्न ऑब्ज़रवेटरी (ईएसओ) के खगोलविदों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मिल्की वे (हमारी आकाशगंगा) में अब तक का सबसे बड़ा स्टेलर ब्लैक होल खोजा है। अक्विलिया तारामंडल में स्थित 'गैया बीएच3' नाम वाला यह ब्लैक होल पृथ्वी से 2,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और इसका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 33 गुना अधिक है।


