Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारी टीम उतनी काबिल नहीं है जितना बताया जाता है: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 3 January, 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि टेस्ट और टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम काफी ओवररेटेड है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया टेस्ट और टी20 में इतनी काबिल नहीं है जितना ज़्यादा बताया जाता है। उन्होंने कहा, "टीम में कई सारे ओवररेटेड क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है।"