Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ है: वीडियो मेसेज में पहलवान

short by खुशी / on Saturday, 17 June, 2023
डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रेसलर साक्षी मलिक और उनके पति व पहलवान सत्यव्रत कादियान ने वीडियो जारी कर कहा है, "हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं...बृजभूषण से है।" बकौल सत्यव्रत, पहलवानों पर राजनीति से प्रेरित आंदोलन का आरोप गलत है क्योंकि 2022 में उन्होंने बीजेपी नेता बबीता फोगाट से आंदोलन की अनुमति ली थी।