हमारी सरकार के थर्ड टर्म में दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम भारत का होगा: पीएम
इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा, "हमारी (बीजेपी) सरकार के तीसरे कार्यकाल में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक नाम भारत का होगा।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी और दूसरे कार्यकाल में 5वें स्थान पर है।"
read more at Hindustan Times


