Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारी स्क्रीन को हॉलीवुड फिल्मों से बचाएं, आपस में नहीं लड़ें: साउथ-नॉर्थ की बहस पर कंगना

short by तान्या झा / on Saturday, 14 May, 2022
अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बहस पर कहा है कि सभी फिल्मों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें सामूहिक रूप से हॉलीवुड के खिलाफ लड़ना है और अपनी स्क्रीन को अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों से बचाना है...आपस में नहीं लड़ना है, चाहे साउथ की कन्नड़, तमिल, तेलुगू हो या पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री...सभी को प्रोत्साहित करना होगा।"