हमारे जीवन में रोशनी भरने के लिए शुक्रिया: अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पर गैब्रिएला
अभिनेता अर्जुन रामपाल के 49वें जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा है, "हमारे जीवन को रोशन करने के लिए धन्यवाद, वास्तव में आप जैसा कोई नहीं है।" उन्होंने आगे लिखा, "आप मुझे रोज़ चौंकाते हैं।" वीडियो में अर्जुन अपने बेटे अरिक और दोनों बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं।


