हमारे मेडल को ₹15-₹15 का बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़े हैं: बजरंग पूनिया
यौन उत्पीड़न के आरोपी व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को ट्वीट किया, "हमारे मेडल को ₹15-₹15 का बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गए हैं।" उन्होंने लिखा, "अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती है तो उसको त्यागने में 10 सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे।"
read more at News18 हिंदी


