Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमास के सैकड़ों आतंकवादी मारे गए, दर्जनों को बनाया बंधक: इज़रायल

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 8 October, 2023
इज़रायल ने रविवार को दावा किया कि उसने फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के सैकड़ों आतंकवादियों को मारा और दर्जनों को बंधक बनाया है। इज़रायल ने बताया है कि हमास ने 300 इज़रायलियों की हत्या की, 1,500 से अधिक लोग घायल हैं और कई औरतों व बच्चों को अगवा किया है। गौरतलब है, शनिवार को हमास-इज़रायल के बीच युद्ध शुरू हुआ।