Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमास ने चेताया था, सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया: कैद से रिहा होने के बाद इज़रायली महिला

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 24 October, 2023
हमास की कैद से हाल ही में रिहा हुईं 85 वर्षीय इज़रायली नागरिक योचेवेड लिफशिट्ज़ ने कहा है, "इज़रायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट और इज़रायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) की लापरवाही से हमें बहुत नुकसान हुआ है।" उन्होंने कहा, "हमास ने हमें 3 सप्ताह पहले चेतावनी दी, हमास ने खेत जलाए लेकिन आईडीएफ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।"