हमें धरने पर बैठे 22 दिन हो गए, अब तक बीजेपी की कोई महिला सांसद हमारे पास नहीं आईं: विनेश
रेसलर विनेश फोगाट ने रविवार को कहा, "हमें धरने पर बैठे 22 दिन हो गए लेकिन अब तक बीजेपी की कोई महिला सांसद हमारे पास नहीं आईं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी की महिला सांसदों को हम पत्र लिखकर व ई-मेल के ज़रिए हमारे समर्थन में आने के लिए कहेंगे।" डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान धरने पर बैठे हैं।
read more at ABP न्यूज़


