हमें भारतीय फार्मा क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में काम करने की ज़रूरत है: मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि कोविड-19 महामारी ने भारत के फार्मास्युटिकल उद्योग को आत्मनिर्भर बनना सिखाया है। बकौल मांडविया, नवाचारों पर ध्यान देने की ज़रूरत है ताकि यह क्षेत्र बढ़े और वैश्विक बाज़ार पर कब्ज़ा कर सके। उन्होंने कहा, "हाल के...परिदृश्य ने इस क्षेत्र के...लचीलेपन को दिखाया है...हमें इसे और मज़बूत करने के लिए...काम करना चाहिए।"


