Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कप्तान नहीं बना सकते: बाबर को लेकर कनेरिया

short by रघुवर झा / on Saturday, 7 September, 2024
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के वाइट बॉल कैप्टन बाबर आज़म को लेकर कहा है, "हर अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कप्तान नहीं बना सकते।" उन्होंने कहा, "अगर कोई खिलाड़ी बेहतर खेल रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह टीम की कप्तानी कर सकता है। कप्तान और प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी में फर्क होता है।"