Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर किसी को टॉर्चर किया जाता है, हम हर दिन 16 घंटे काम करते हैं: EY की मृत कर्मचारी का सहकर्मी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 19 September, 2024
'काम के दबाव से' पुणे में कंसल्टिंग फर्म ईवाई की 26-वर्षीय सीए एना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के बीच उनके एक सहकर्मी ने कहा है कि सीनियर कर्मचारी 'अमानवीय' व्यवहार करते हैं। सहकर्मी ने कहा, "हर किसी को टॉर्चर किया जाता है…कोई सोशल/पर्सनल लाइफ नहीं है...हर दिन 12-16 घंटे तक काम कराया जाता है...किसी वीकेंड/पब्लिक हॉलीडे पर छुट्टी नहीं मिलती।"