हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ियों में हुआ भूस्खलन, हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग बाधित
हरिद्वार (उत्तराखंड) में हर की पौड़ी के पास सोमवार तड़के मनसा देवी की पहाड़ियों पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ जिसके चलते हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग बाधित हो गया है। जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती के अनुसार, एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रोका गया है और रेलमार्ग को साफ कर उसे जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
read more at ABP न्यूज़


