हर भारतीय आपका कर्ज़दार है: पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को लिखे पत्र में रतन टाटा
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने X पर रतन टाटा के उस पत्र की तस्वीर शेयर की जिसे टाटा ने साल 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को लिखा था। टाटा ने पत्र में भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की शुरुआत करने को लेकर राव की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, "...दूरदर्शी सोच के लिए हर भारतीय आपका कर्ज़दार है।"
read more at ABP न्यूज़


