Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ एलान

short by रौनक राज / on Friday, 16 August, 2024
चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को जबकि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर व 1 अक्टूबर को मतदान होंगे और दोनों जगह 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। गौरतलब है कि अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होगा।