हरियाणा के अंबाला कैंट से लगातार चौथी बार जीते अनिल विज
हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़े बीजेपी नेता अनिल विज जीत गए हैं। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 7,277 मतों से हराया है। विज को चुनाव में 59,858 वोट मिले हैं जबकि सरवारा ने 52,581 वोट हासिल किए हैं। गौरतलब है, अनिल विज ने अंबाला कैंट सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।
read more at ECI


