Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का हुआ निधन

short by आकांक्षा / on Monday, 3 March 2025
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सतपाल सांगवान पिछले कुछ दिनों से लिवर कैंसर से पीड़ित थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सतपाल दो बार दादरी से विधायक रह चुके हैं।