हरियाणा के हिसार में पार्क में बैठे नवविवाहित जोड़े की कई गोलियां मारकर की गई हत्या
हिसार (हरियाणा) में सोमवार को पार्क में बैठे एक नवविवाहित जोड़े की अज्ञात लोगों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 2 माह पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता व भाई समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और ऑनर किलिंग के पहलू से भी जांच की जा रही है।
read more at भाषा


