हरियाणा बोर्ड के 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी, 50.92% बच्चे हुए पास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है और इसमें 50.92% बच्चे पास हुए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव के मुताबिक, परीक्षा में शामिल 20,749 में से 10,566 छात्र पास हुए। इस परीक्षा में 12,563 छात्र और 8,186 छात्राएं शामिल हुई थीं।
read more at News18 हिंदी


