हरियाणा में ₹500 उधार नहीं चुका पाने के चलते शख्स की पीट-पीटकर की गई हत्या
हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर एक अन्य शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, शख्स (मृतक) ने आरोपी से ₹500 उधार लिए थे लेकिन चुका नहीं पाया था जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।
read more at हिन्दुस्तान


