Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में 8 साल की बच्ची ने विफल की लूट की वारदात, भागे हथियारबंद बदमाश

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 7 March 2025
फरीदाबाद (हरियाणा) में गुरुवार को एक 8 वर्षीय बच्ची ने अपनी दुकान में लूट की वारदात को विफल कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, हथियारबंद बदमाशों ने बच्ची को धमकाकर काउंटर में रखे रुपए मांगे जिसके बाद बच्ची ने कुर्सी के पास लगी घंटी बजा दी। घंटी की आवाज सुनकर परिजन दुकान पर पहुंचे जिन्हें देखकर बदमाश फरार हो गए।