हरियाणा में JJP छोड़ने वाले अनूप धानक समेत 3 विधायक BJP में हुए शामिल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी छोड़ने वाले विधायक अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। रामकुमार गौतम नारनौंद से, पूर्व मंत्री अनूप धानक उकलाना से और जोगीराम सिहाग बरवाला से विधायक हैं। तीनों ने रविवार को जींद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।
read more at Times Now नवभारत


