Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर की गई हत्या, पिता की पहले हो चुकी है मौत

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 3 July, 2024
करनाल (हरियाणा) में क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार शाम जब संजीव अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे तब बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मार दीं जिसके बाद उनकी मौत हो गई। संजीव के भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।