Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में किसानों का ₹133 करोड़ का सिंचाई कर हुआ माफ, MSP पर खरीदी जाएंगी सभी फसलें

short by शिव / on Sunday, 4 August, 2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में एक रैली के दौरान किसानों पर ₹133.55 करोड़ का आबियाना (नहरी सिंचाई कर) माफ करने का एलान किया। उन्होंने कहा, "आज से हरियाणा सरकार देश की इकलौती राज्य सरकार होगी...जो किसान की हर फसल एमएसपी पर खरीदेगी।" उन्होंने आगे कहा, "किसानों के बकाया ₹137 करोड़ एक सप्ताह में जारी करेंगे।"