Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में टिकट न मिलने से नाराज़ BJP उपाध्यक्ष संतोष यादव ने छोड़ी पार्टी

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 11 September, 2024
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज़ बीजेपी की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष संतोष यादव ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रति वफादार रहे ज़मीनी नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि यादव अटेली विधानसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रही थीं।
read more at भाषा