Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में नाबालिग छात्र ने स्कूल में की मारपीट, अस्पताल में मरीज़ों की सेवा करने की मिली सज़ा

short by Himanshu / on Tuesday, 17 March, 2026
हरियाणा में यमुनानगर के एक स्कूल में घुसकर नाबालिग छात्र ने मारपीट की थी जिसको लेकर उसे एक अनोखी सज़ा सुनाई गई है। किशोर न्याय परिषद (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) की जज डॉ करुणा शर्मा ने आरोपी नाबालिग को जगाधरी सिविल अस्पताल में मरीज़ों को पानी पिलाने की सज़ा सुनाई है। आरोपी को तीन महीनों तक मरीज़ों की सेवा करनी होगी।